सोते सोते
आज का दिन निकल गया सोते सोते,
कल भी निकल जायेगा सोते सोते,
पुराने दिन निकाल दिए सोते सोते,
नए दिन भी निकल देंगे यू ही सोते सोते,
मन को कितना समझाए पर मानता नही,
न जाने क्यों डरता है इस दुनिया से,
आंख खुलते ही मन कहता है,
आज का दिन भी निकल दे सोते सोते।