Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

बदले बदले से आप
----------------
आजकल आप
बदले बदले से नजर आते हैं,
भाव खा रहे हैं या कुछ और बात है?
कोई बड़ा हाथ मार दिया है या
समय अनुकूल नहीं है,
आपकी किस्मत रुठी है
या मुझसे कोई भूल हुई है।
या सचमुच आपका अंदाज बदल गया है,
हम या हमारे जैसा इंसान
अब आपको समझ नहीं आ रहा है।
जो भी साफ साफ कहिए
और आप यूं ही बदले बदले रहिए,
मगर यूं फेरकर रास्ते में मुंह तो मोड़िए,
कम से कम इंसानियत की तो नज़ीर बनिए
भले ही बदल गये हों आप
मगर खुश तो रहा करिए।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
© मौलिक स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111889912
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now