Hindi Quote in Poem by Bhavana Shukla

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

दोहे



मंजीर

ठुमक-ठुमक कर चल रही,बजते है मंजीर।

राधा रानी राधिके, बँधा जाओ धीर।।



मेदिनी

पूज रहे हैं मेदिनी,देती हमें अनाज,

जिसके कारण बदलता , जीवन का अंदाज।।



बारूद

आज नहीं हम कह सके,उससे अपनी बात।

बारूद वह उगल रहा,बदल गई औकात।।



चीवर

चीवर कितने बदलते,मत बदलो ईमान।

नहीं रहेगा पास कुछ,घट जाएगा मान।।



कलिका

कलिका रौंदी ही गई ,सुनी सभी ने चीख।

कोई नहीं गया वहां , मांग रही थी भीख।।



डॉ भावना शुक्ल 🙏

Hindi Poem by Bhavana Shukla : 111889880
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now