ए दिल ये एक दिन का किस्सा नहीं है; सदियों पुराना हैं।
यह एक दो पल की मुलाकात नहीं है,
उम्र भर का साथ है।
ए दिल ये एक दिन का किस्सा नहीं है; सदियों पुराना हैं।
कैसे भूले वो तेरी पहली झलक;
जो बन गया प्यार का नजराना,
ये जमाने पहले की बात है,
ए दिल है एक दिन का किस्सा नहीं है; सदियों पुराना है।
कैसे भूले तेरा वह चेहरा;
जो बन गया यादों का पहरा,
तेरी मुस्कान से मेरी मुस्कान सजी है,
ए दिल यह एक दिन का किस्सा नहीं है; सदियों पुराना है।
कैसे भूले तेरा वह फूल गुलाब का;
जो महका गया जीवन मेरा,
सूखे गुलाब की महक वैसी ही है,
ए दिल यह एक दिन का किस्सा नहीं है; सदियों पुराना है।
कैसे भूले तेरी वो बातें;
जो सागर किनारे किया करते थे,
आज भी हम बीच समंदर है,
ए दिल के एक दिन का किस्सा नहीं है; सदियों पुराना है....
माना कि हम तेरा हिस्सा नही;
तेरी कहानी की छाया तो है,
ए दिल एक दिन की का किस्सा नहीं है सदियों पुराना है....।RV👑