वर्णमाला
दुःख हमें कहीं न कहीं
से ढूंढ ही लेता था
फिर ऐक दिन मेरी नज़र
किताबों पर पड़ी
किताबों से वर्णमाला सीखी
कुछ दिन वर्णमाला के बिच रहा
वर्णमाला के अक्षरो ने मुझे
अनोखी काल्पनिक दुनियाँ दी
कविताएं लिखने की प्रेरणा दी
अभी तक जो मेरे पास हैं सब
वर्णमाला का दिया हुआ ही है
निक राजपूत