Hindi Quote in Poem by Reshu Sachan

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

याद आते हो तुम

ख़याल में भी आते हो तुम,
हर सवाल में भी आते हो तुम,
जब जब पूँछू अपने मन से मैं,
हर जवाब में भी आते हो तुम,,

भोर की पहली किरण में आते हो तुम ,
साँझ की ढलती रोशनी में नज़र आते हो तुम,
अरे अब क्या क्या कहें हम ,
चाँदनी रात में नज़र आते हो तुम ,,

साँसो में नज़र आते हो तुम,
धड़कनों में बस जाते हो तुम ,
रूह में शामिल इस कदर हो गए हो ,
अब तो मेरी ज़िंदगी नज़र आते हो तुम ,,

हवा की छुवन में आते हो तुम ,
बारिश की बूँदों में छू के जाते हो तुम
जैसे तड़प जाती है मीन बिन पानी के ,
वैसे ही सताते हो तुम ,,,
हाँ बहुत याद आते हो तुम,,,,,,,,

Hindi Poem by Reshu Sachan : 111885206
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now