English Quote in Story by बिट्टू श्री दार्शनिक

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

पाए लागू ममा...
आशिर्वाद बनाए रखना।
उम्मीद है आप सब अच्छे से होंगे। वैसे अपने हाल ही में आपने अपनी खबर भेजी थी मां!
महीना भर हुआ होगा बस।

पर फिर भी लग रहा है जेसे काफी कुछ बदल गया है इतने वक्त में।
आपका खयाल हर रोज करता हूं। पर आज लगा की मां, आपकी खबर आए जेसे काफी वक्त गुजर गया है। आप ठीक तो होंगी ना!
हर बार अपने लिए डर लगता था की अकेला महसूस होता है। पर इस बार आप की फिक्र का है। एक तरह से कहूं तो, घर लौटना भी है ना मुझे। 😄😄🥰🥰🥰

मुझे पता है मां, की आप भी मेरा रोज खयाल करती है। क्योंकि मुझे अकेलापन अब कम ही खलता है। रात को नींद भी सुकून से हो जाती है। पर आपकी आवाज़ नहीं सुन पाता ना ही आपकी जलक दिखती हैं। तो बस.....

मुझे पता है वक्त लगेगा पर कितना यह नहीं पता। मेरी किसी रोज घर लौटने की चाह है मां! कब और कैसे पूरी होगी पता नहीं। बस आपका मुस्काता हुआ चेहरा और वो अपनापन...
सच बताऊं मां... मन करता है बस कहीं घर लौट जाऊं। कभी आपकी भी मदद करनी है, आपकी मदद करते कुछ गलती हो जाए तो आपकी डांट भी सुननी है। ये सारी कहानियां सुनी तो है आसपड़ोस से। अब इस एहसास को मेहसूस करने की ख्वाहिश है मुझे। ये दुनिया की दौड़ भाग कहीं नहीं ले जाती। घर से दूर तो हो गया, पर लौटने की कोई राह नहीं दिखती। वैसे काफी कुछ समझता हूं, पर सब को उनकी मां समझाती है। मुझे भी आप कुछ न कुछ समझाए ना मां! मुझे सुनना है। समझना है। खास तौर पर वो की घर में रहने का एहसास सही में कैसा होता है ? मुझे लगता है की बोहोत सुकून वाला होगा! आप बताइए ना मां! यहां तो वैसे पता नही मुझे, आप बताएंगी तो उम्मीद बनेगी! यहां ना मां... शोर बोहोत है। दवाई खाने के बाद जब एक बार देर रात जागा तब सन्नाटा सुना ! वैसे सन्नाटा डरा देता है, पर बोहोत सारा सुकून भी था उसमें। शायद कभी घर ना आने पाया तो कही ऐसा कुछ बनाने की कोशिश कर पाऊंगा।

आपसे बात करने के मौके शायद ही मिलते हैं, तो बस यहां कुछ भी लिख रहा हूं। 😅😅😅
वो लग रहा है मां जेसे बोहोत वक्त बीत गया है यहां या मेरा वक्त खत्म हो गया है। और हां! एक बात और की, आपकी ख्वाहिश पूरी कर के ही रहूंगा। वक्त लगेगा,, पर कर दूंगा !

- सादर सप्रेम,
आपका बिट्टू
😊😊
👣
🙌🏽
🙏🏾
🙇🏾

#बिट्टू_की_बात #बिट्टू_श्री #मेरी_ममा #सखी_मां #लाली_मां #दर्शना_मां #मां_से_बात

English Story by बिट्टू श्री दार्शनिक : 111879373
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now