Hindi Quote in Poem by Sharovan

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

औरत
***

मैं एक औरत हूं
नर में से निकाली गई हूं
इसलिए नारी हूं।

इंसानों को पैदा किया है
इसलिए उनकी मां हूं।

जबरन हैवानों की हवश बनी
इस कारण रखेल, लाचार,
कमज़ोर और बदनाम हूं।

रिश्तों को बनाया तो
बहन, भाभी, मौसी, दादी,
बुआ और नानी हूं।

फिर जब रिश्तों की डोर टूटी तो
विधवा, अनाथ,जोगन और वेश्या हूं।

धर्मों की बात करो तो
कहीं में मुंह दिखा नहीं सकती,
तो कहीं सिर उठा सकती हूँ,
क्योंकि नर पहले बना
और मैं बाद में बनी,
मगर कितने आश्चर्य की बात है कि
एक औरत के बाद ही सारी दुनिया बनी,
फिर भी औरत की जगह सदा
आदमी की ही चली।
- समाप्त।
Sharovan
from,
USA

Hindi Poem by Sharovan : 111873440
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now