Hindi Quote in Poem by Aaysha Ansari

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

रियल दादी

मेरी दादी किसी कहानी जैसी
सू - चरित्र नहीं हैं, 😬
वो न ही किसी परियों की कहानी
जैसी मीठे बोल बोलने वाली ग्रैंडमाँ हैं!
उनके मोटे- मोटे शब्द
कई बार ज़ख़्म दे देते हैं 🤷
पर उनका प्यार
ज़ख्म को कभी नासूर नहीं बनने देता। 😃
उनकी कुछ ठेठ गालियाँ
आज भी बड़ी प्यारी लगती है 😍
कई बार तो हम गलतियां करते हैं 🥴
ताकि गालियों की भूख मिटायी जा सके 😅
मुझे याद है, बचपन मे मेरी दादी
गोद में बिठा कर
खूब प्यार किया करती थी 💕
और अब अपने किस्से कहानिया
दुःख - दर्द हमसे शेयर करती हैं। 🫂 🧓
वो हँसती भी हैं और 😃
रोती भी हैं 😓
वो हँसाती भी है 😄और
रुलाती भी हैं। 🤷😬
जब पास बैठो उनके तो
हर किस्सा बयान करती हैं। 💬
अपने वक़्त को हमेशा ही
हमारे सामने जिंदा रखती हैं। ⏳
कभी बांधती हैं रिवायतों में 😕
तो कभी समझ जाती है
हमारे आज को भी। 😌
मेरी नोक झोंक तो उनसे चलती रहती है, 🙅
कभी वो अपनी मनवाती है 🙆
तो कभी मैं अपनी चलाती। 💁
घुईया लाने की जगह
जब सामने उनके घीया आ जाती
तब अपना वाला रूप दिखाती 😅
और हमारे बीच फिर एक बहस छिड़ जाती😏
मेरी दादी किसी कहानी जैसी
सू - चरित्र नहीं हैं, 😬
ये तो एकदम रियल लाइफ
करेक्टर का कनेक्शन है। 🤝

Hindi Poem by Aaysha Ansari : 111864145
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now