Quotes by Shilpy Aggarwal in Bitesapp read free

Shilpy Aggarwal

Shilpy Aggarwal

@shilpy
(386)

झुकने के लिए पर्याप्त लचीलापन रखो,
उतनी दृढ़ता भी रहे
कि कोई झुका ना सके…
- Shilpy Aggarwal

भोले बाबा,
श्रावण मास में भीड़ उमड़ पड़ी है सड़कों पर,
जनजीवन पर इसके व्यापक असर को देखकर मन में प्रश्न उठता है, क्या सचमुच ऐसी भक्ति तुझे स्वीकार्य है???


- Shilpy Aggarwal

Read More

दौड़ती-सी इस ज़िंदगी में
खुशियों की कमी तो नहीं
हाँ मगर उनमें
अब वो स्वाद न रहा…


- Shilpy Aggarwal

बड़ी शिद्दत से खुशियों को
सहेजा था अलमारी में
दर्द को अहमियत न दी
रख दिया था अंधेरों में
आज जब दिल टटोला तो
दर्द सारे ही गहरे निकले
सजी हर मुस्कुराहट पर
अब उदासी के पहरे निकले

— शिल्पी

Read More

बेशक शुष्क रहा करे ज़िंदगी की ज़मीन,
उम्मीद के बादल
कभी तो फुहारें लेकर आयेंगे।
- Shilpy Aggarwal

रुकना नहीं है, बढ़ते रहना है
हर चुनौती का सामना करना है
सब समझ आता है
बस ये और समझ आ जाए
आख़िर पहुँचना कहाँ है???

- Shilpy Aggarwal

Read More

कैसे कह दूँ भला कि आदमी मैं अच्छा हूँ,
माना तल्ख़ हूँ,
मगर ख़ुद से अब भी सच्चा हूँ।
- Shilpy Aggarwal

ज़िंदगी कुछ इस तरह
बिखरी सी रहती है,
ख़ुद के लिए ही कम
पड़ जाया करते हैं।
फिर भी न जाने कैसे
हर कोई ही यहाँ,
दूसरों का सहारा
बनता-सा चलता है।




- Shilpy Aggarwal

Read More

“If you resist being manipulated,
be ready
to be hated…”
- Shilpy Aggarwal

दिल चाहता तो प्यार और हमदर्दी ही था
तूने रंजिशें परोसीं तो रंजिशें ही सही
मैंने ख़ुद में उतारी तेरी हर एक नैमत
तेरा आईना हूँ मैं, अब परहेज़ कैसा?
- Shilpy Aggarwal

Read More