मुस्कराइए
मुस्कराइए क्योंकि
आप शहर से दूर हैं,
मुस्कराइए क्योंकि
आप अभी असभ्य नहीं बने,
मुस्कराइए क्योंकि
आप अभी बड़े नहीं हुए,
मुस्कराइए क्योंकि
आप अभी असभ्य नहीं बने,
मुस्कराइए क्योंकि
आप अभी आप ही हैं,
मुस्कराइए क्योंकि
यहां हंसने पर कोई पाबंदी नहीं,
मुस्कराइए क्योंकि
आप अभी भी इंसान हैं
मुस्कराइए जनाब क्योंकि
आप और हम अभी भी बा-जान ही हैं।