Hindi Quote in Funny by S Sinha

Funny quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक प्राइवेट कार्गो जहाज को बीच समुद्र में पाइरेट्स ( समुद्री डाकू ) ने घेर लिया . कार्गो शिप में बहुत मूल्यवान चीजें थीं . जहाज के क्रू ने बहादुरी से सामना किया और उन्हें भागने को मजबूर किया . पर इस मुठभेड़ में दो क्रू जख्मी हो गए . जहाज जब अपने देश के पोर्ट पर वापस आया तब जहाज के कप्तान ने कम्पनी के मालिक को डाकूओं वाली पूरी कहानी बतायी . मालिक खुश हो कर बोला उन वीरों को मेरे पास भेजो , मैं उन्हें पुरस्कार दूंगा .

जब दोनों क्रू मालिक के पास आये तब मालिक ने उन्हें शाबाशी देते हुआ कहा “ तुम दोनों अपने शरीर पर किन्ही दो बिंदुओं को चुनो . उनके बीच जितने इंच की दूरी उतने हजार रूपये तुम्हें इनाम में मिलेंगे .

पहला क्रू बोला “ मेरे सर से पैर तक की दूरी . “

मालिक ने उसको नपवाया तो 70 इंच निकला . उसने कहा “ वैरी गुड , ये रहे तुम्हरे 70 हजार रूपये . “

दूसरे क्रू ने कहा “ मेरे दाएं हाथ की हथेली ( palm ) से दाहिनी तर्जनी तक की दूरी “

मालिक ने कहा “ बस , इतना ही . क्रू ने हामी भरी

फिर मालिक ने एक नौकर को उसका हाथ नापने को कहा . नौकर ने कहा “ अपना दाहिना हाथ दिखाओ . “

उसने जब हाथ दिखाया तो उसकी तर्जनी गायब थी . मालिक ने पूछा “ तर्जनी कहाँ है ? “

क्रू बोला “ मुठभेड़ में कट कर समुद्र में गिर गया . “

Hindi Funny by S Sinha : 111862617
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now