Hindi Quote in Poem by Ruchi Dixit

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

न जुनून न तलाश रही कभी ,
मुझमे रही बस यही कमी |
न जिद पकड़ी ,जिद्दी नही हूँ !
कभी सोचा ही नही आखिर
किसे पाया जाये , क्या स्थिर है ,
किस पर जुनून लाया जाय |
रही भौतिक ,अभौतिक आभावों
से घिरी मगर !
हर एक चीज मिटनी है जाने,
क्यों अन्तर से मिटा न पाई |
बहुत रंग बदले जीवन ने,
भावनाएँ परिवर्तित हुई |
मगर कुछ है फिर भी ! जो कभी
बदला नही | सोचती हूँ !
बदल सबकुछ गया मगर !
मै आज भी हूँ वही |
बेशक अन्त: पीड़ा रह - रहकर
दबाती है गला मेरा प्राण आकर गले तक,
लौट जाता है वापस |
रोकती है छविस्मृति ,
जो पीड़ा का कारण रही,
आखिर क्यों तुममे ऐसी प्रीत मेरी |
भूलना और याद करना दोनो ही
बस में नही | तीसरा ! समय जाने,
नही लिया कभी निर्णय कोई |
हाँ ! है प्रश्न जो तुमने जगाये ,
होती है आवृत्ति ,
यही आवृत्ति ही मान लो तुम विश्वास
या दृढ़ता मेरी |
जो कुछ है क्रम बस स्वतः ही |
बस समझ गई इतना जो तुमसे है,
वह किसी और से नही |

Hindi Poem by Ruchi Dixit : 111841312
New bites

just for knowledge...

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now