Telugu Quote in Poem by Ruchi Dixit

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Telugu daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

चलो जाना लिया !
कितना जाना तुमने ,
बहुत खूब पहचाना ,
हर एक जगह से निष्कासित कर ,
यह बताने मे तनिक देर न की " जा ! खुश हूँ
मै अपनी दुनिया में अपनो के बीच , जो मेरे है
वो हैं मेरे समीप , खिले चेहरे देखकर तुम्हारे मै
मुरझाई मगर ! वो मुरझाना ईर्ष्या न थी , न ही
शिकायत विशेष कुछ टीस थी अपने ही कर्मो
के परिणाम की खुद से , नाहक ढूँढती ओट मे छिपकर
हर बार अपनी अनुपस्थिति का उत्तर पाकर भी झूठ से
खुद आप ही आपको बहलाती रही | फिर देखती हाथ मे पड़े मुरझाये इंतजार रुपी जर्जर पत्ते को जिसे रख दिया सम्भालकर समय की आलमारी में |
अब उस पत्ते को देख पहले जैसी पीड़ा नही होती ,
शायद हृदय मानने लगा है जो जहाँ है वहीं के लिये बना है
पत्ता भी तो अब हरा नही , कहाँ उसमे जान बची ! | तुमने यूँ ही पकड़ा दिया होगा जिसे अब याद नही , तभी तो ! तुमने खूब समझा मुझे | खैर ! तुमसे अब कोई शिकायत नही हाँ ! बची थी कुछ बूँदे शिकायत की ओस की तरह जो अब शायद सूख रही है धूप के संपर्क मे आकर |
याददाश्त कमजोर है मगर आश्चर्य तुम्हारी बात भूली क्यों नही | यह भी समय को सौप दिया मै याद नही करती केवल याद है |

Telugu Poem by Ruchi Dixit : 111823153
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now