अपनी माँ को कटु वचन बोलने के पहले एक बार जरूर सोच लेना -



# माँ बन कर स्त्री स्वयं को सम्पूर्ण महसूस करती है .

# माँ बनना हर औरत की इच्छा होती है पर गर्भाधारण एवं उसके पश्चात नौ महीने उसके लिए कष्टदायक होते हैं . इस बीच न जाने कितनी बार गर्भ में ही उसे तुम्हारे पैरों की मार सहनी पड़ी होगी .

# मातृत्त्व अति सुंदर है पर यह आसान नहीं है .

# तुम्हें इस दुनिया में लाने के पहले उसे काफी कष्टदायक प्रसव पीड़ा से गुजरना पड़ा होगा .

# तुम्हारा रुदन सुन न जाने कितनी बार वह रोई होगी .

# तुम भूखे न रहो इसके लिए बहुत बार वह भूखी रही होगी .

# रात भर तुम्हें चैन से सुलाने के लिए वह अनेकों रात स्वयं जागी होगी .

# तुम्हारे लिए उसके पास कभी समय की कमी नहीं रही थी पर अब बड़े हो कर तुम्हारे पास उसके लिए समय नहीं है - यह सोच कर उसे कितना दुःख होता होगा .



# माँ को अपनी संतान पर गर्व होता है . तुम्हें भी उसको प्यार और उसका सम्मान करना चाहिए न कि उसे जज ( judge ) करो .

# माँ के लिए अपना हित कभी सर्वोपरि नहीं रहा , तुम्हारे और पूरे परिवार के बाद स्वयं को उसने आखिरी पायदान पर रखा था .

# माँ के प्यार और त्याग से ही तुम अच्छे इंसान बन सके हो .

# सदा याद रखना - माँ , तेरी सूरत से अलग भगवान् की सूरत क्या होगी ?

# माँ के चरणों में तुम्हारा स्वर्ग है .

शायद इसीलिए दुनिया के अनेक भाषाओं में माँ के लिए Ma से शुरू होने वाले शब्दों का इस्तेमाल होता है

Hindi Motivational by S Sinha : 111821434

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now