Hindi Quote in Motivational by Hardik Boricha

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

औरत की बेफिक्र चाल
धक सी लगती है किसी को

औरत की हँसी
बेपरवाह सी लगती है किसी को

औरत का नाचना
बेशर्म सा लगता है किसी को

औरत का बेरोक-टोक यहाँ-वहाँ
आना-जाना
स्व्छन्द सा लगता है किसी को

औरत का प्रेम करना
निर्लज होना लगता है किसी को

औरत का सवाल करना
हुकूमत के खिलाफ लगता है किसी को


तू समझती है ना ये जाल
इस जाल की तमाम रस्सियां एक ही सूत्र से बंधी हैं

जिसका रेशा-रेशा शक की निगाहों से देखता है तुझे

लेकिन औरत❗

तू चल अपनी चाल कि नदी भी बहने लगे तेरे साथ-साथ

Hindi Motivational by Hardik Boricha : 111817437
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now