Hindi Quote in Jokes by S Sinha

Jokes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक दिन पति अपनी पत्नी के साथ बैंक गया और उसने अपने अकाउंट को पत्नी के साथ जॉइंट कराया .फिर बड़े गर्व से बोला " कुछ ही दिनों में तुम्हारे नाम का डेबिट कार्ड आ जायेगा . तुम ATM से पैसे निकाल सकती हो या किसी मॉल आदि में शॉपिंग कर सकती हो .पर एक बात याद रखना कभी किसी को OTP नहीं बताना ."

पत्नी " नहीं जी , मैं इतनी बेवक़ूफ़ नहीं हूँ ." पत्नी बहुत खुश हो कर बोली
कुछ दिन बाद पत्नी के सेल फोन पर किसी ने फोन किया " मैं आपके बैंक से बोल रहा हूँ , आपके डेबिट कार्ड का लिमिट दोगुना हो जायेगा . तब आप एक बार में ज्यादा पैसा निकाल सकती हैं या शॉपिंग कर सकती हैं . बस आपको एक काम करना है ."

पत्नी " क्या ? "
वह आदमी " आपके फोन पर एक OTP जायेगा उसे हमें तुरंत बता दें ."
पत्नी ने उस आदमी को OTP बता दिया . उस आदमी ने थैंक यू कह कर फोन काट दिया . कुछ देर बाद पति जब घर आया तो पत्नी ने खुश हो कर कहा " अब हमारे डेबिट कार्ड का लिमिट दोगुना हो जायेगा . एक भले आदमी ने फोन कर मुझसे ोटप पूछा बस चुटकियों में काम हो गया."

" हे भगवान. अब तक उसने हमारे अकाउंट से काफी पैसे निकाल लिए होंगे . तुमने सही OTP उसे बता दिया ? "

पत्नी " हाँ 2409 आया था . चूंकि अकाउंट जॉइंट था इसलिए मैंने आधा कर 1200 बता दिया . "

पति " चलो तुम्हारी इस होशियारी या बेवकूफी से हम बाल बाल बच गए ."
फिर पति ने समझाया और हँसते हुए कहा " आगे से कभी किसी को OTP नहीं बताना ."

Hindi Jokes by S Sinha : 111806101
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now