प्रभु - भक्ति (दोहा - छंद)
**********************
नारायण के नाम का, करले तू गुणगान।
श्री कृष्ण कृपा प्राप्ति का,बस ये हैं सोपान।।
आलस निद्रा त्याग दे,भज ले प्रभु का नाम।
अंत समय में बस यही, आए तेरे काम।।
भजन करो प्रभु नाम का, जब भी होती भोर।
शांत रहेगा मन उमा, चलो भक्ति की ओर।।
Uma Vaishnav
मौलिक और स्वरचित