माँ (दोहा - छंद)
***********
मात चरण में ही मिले , हमको चारों धाम।
मात चरण में नमन कर,पूजो उम्र तमाम।।1।।

माता भाग्य सवारती , माता देती ज्ञान।
सत्य मार्ग मां से मिले, प्रथम गुरु इसे मान।।2।।

सुख - दुख की माँ सारथी ,हरदम देती साथ।
कितनी भी मुस्किल रहे, माँ ना छोड़े हाथ।।3।।

माँ की महिमा का भला , कैसे करूं बखान।
एहसासों से ही मिले,मात शब्द का ज्ञान।। 4।।

माँ की ममता का उमा ,मिले नहीं है मोल।
तोले से तुलती नहीं, चाहे देखो तोल।।5।।

उमा वैष्णव
मौलिक और स्वरचित

Hindi Blog by Uma Vaishnav : 111804282

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now