Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कल हमारा है
****
कल हमारा था या नहीं
इससे बाहर निकलिए
नयी उर्जा नयी सोच का
नव जागरण करिए।
सकारात्मक भाव से
बेहतर की कल्पना कीजिए,
निराश होकर मत बैठिए।
उठिए ! आत्मविश्वास जगाइए
मुस्कुराइए, बीती बातों को भूल जाइए
बेहतर कल की बात सोचिए
फिर देखिए सबकुछ कैसे बदलता है
गहन अंधेरा कैसे छंटता है
जो लग रहा है कल भी हमारा नहीं है
वो कल कितनी सहजता से
हमारा आपका अपना होता है
कल हमारा है का सपना साकार होता है।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111799583
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now