#HappyHoli
मैं और मेरे अह्सास
जीवन मे खुशियो के रंग भरने आई होली l
साथ अपने ताजगी और उमंगें लाई होली ll
बड़ी बेरंग हो गई थी क़ायनात महामारी से l
चौतरफ रंगो की बरसात करने आई होली ll
जग में नफरत का वायरस फेला हरकही l
दिलों दिमाग को हारने हरने आई होली ll
बारुतो से दरिया और ज़मीं भर दी है l
प्यार की सरिता में सरने आई होली ll
हम को मिटाकर हमारा भी जीवन है l
होलिका को जलाने जलने आई होली ll
१८-३-२०२२
सखी
दर्शिता बाबूभाई शाह