एक नए जीवन की शुरुआत अभी बाकी है
इन आंखो मे कई ख्वाब अभी बाकी है।
होने को तो बहुत कठिनाइयां है जीवन मे
पर बिन बादल होनी बरसात अभी बाकी है।।
तुम आते और थाम लेते मेरा हाथ
इस आरजू मे ये सांस अभी बाकी है।
कोशिश बहुत की पर पा न सकी तुझे मै
इस दिल मे दबा सैलाब अभी बाकी है।।
तेरे आने की उम्मीद मे थक चुके है ये नैन
फिर भी इन आंखो मे इंतजार अभी बाकी है।
कुछ दर्द है जो आंखो से बह रहे है
कुछ दरिया है इस दिल मे जिनमे उफान अभी बाकी है।।
हाँ एक नए जीवन की शुरुआत अभी बाकी है।।
मीरा सिंह