Hindi Quote in Shayri by Manoj kumar shukla

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सजल
भ्रष्टाचारी कभी न डरता ।
अपने घर की कोठी भरता।

पेंशन वेतन सब है मिलता,
तानाबाना फिर भी बुनता।

सरकारी कुर्सी पाकर के,
नैतिकता की कभी न सुनता।

जितनी बड़ी पोस्ट होती है,
उतनी ही वह जेबें रखता।

नेता पर उँगली हैं तनतीं,
जनता को बस यही है डसता।

बदल गईं सरकारें कितनी
भ्रष्टाचार कभी न हटता।

जब कोई आवेदन देता ,
पर कागज है कभी न बढ़ता।

कितने सारे लड्डू खाता ,
खाना इनका पूरा पचता।

बड़े प्रबल भ्रष्टाचारी हैं,
हर देशों की यही विवशता।

मनोज कुमार शुक्ल मनोज
🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Hindi Shayri by Manoj kumar shukla : 111733863
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now