Hindi Quote in Thought by Anubhav ni yaad hamesha

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हम
जी रहे हैं |
जिये जा रहे हैं |
क्यों? पता नहीं |
रोज़ उठते हैं, खाते हैं, फिर सो जाते हैं |
और कुछ नहीं करते |
कुछ भी नहीं करते |
भुख बहुत लगती है आजकल
दाने
कम पड़ने लगे है |
मगर फिर भी
हम
खाते रहते है
और
सोते रहते है |
कभी कभी बहुत ही काम का काम करते हैं |
सारी दुनिया को हम
हराने का तय कर लेते है |
और ढ़ेर सारी हम ख़ुद को
उम्मीद देते है |
हम
ढ़ेर सारा सोचते हैं |
ख़ुद से ढ़ेर सारे वादे, प्लानिंग के साथ करते हैं |
और फिर
हम सो जाते हैं |
सुबह फिर उठते हैं
खाते हैं
बातें करते हैं
और फिर
सो जाते हैं |
हम
जी रहे हैं |
जिये जा रहे हैं |

#मोही_पटेल

Hindi Thought by Anubhav ni yaad hamesha : 111725824
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now