Hindi Quote in Quotes by Kamal Bhansali

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

शीर्षक: राम-रत्न धन

कहाँ धूप खिलेगी, कहाँ छाँव मिलेगी
कहाँ प्रकाश होगा, कहाँ रात मिलेगी

मनवा रे, तेरी जिंदगी में ये सब बात होगी
हाँ, तेरी इन सब से हर रोज मुलाकात होगी

तू है प्राणी जग का, सब कुछ तो सहना होगा
सफर जिंदगी का तयः करना, तो चलना होगा

हर की अपनी दास्तां, क्योंकि दुनिया से वास्ता
तेरी हस्ती कोई विशेष नहीं, जो दूसरों पर हंसता

ख्बाब देख पर, उनको दावेदारी का ख़ौफ़ न देना
सत्य है, सब कुछ यहीं रहना, चाहे चांदी हो या सोना

मृदुलमय हो समझना क्यों होती धूप ? क्यों छाया ?
समझ मे आ जाये तो समझ,"राम-रत्न" धन तूने पाया
✍️ कमल भंसाली

-Kamal Bhansali

Hindi Quotes by Kamal Bhansali : 111724738
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now