Hindi Quote in Good Morning by S Sinha

Good Morning quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

किसी ने मुझे भेजा है

कोई ट्रक के पीछे जब हमारी गाडी होती है, तब कई बार ट्रक के पीछे लिखी रोचक शायरी पढने को मिलती है । किसी ने 'ट्रकों पर कोरोना शायरी’’ की अनूठी पहल की है और यह कोरोना शायरी भी उसी रोचक और मौजी अंदाज में लिखी हैं । इसमें अनेक भावों के साथ वैक्सीन लगवाने और मास्क का निरंतर उपयोग करने के संदेश हैं।


"देखो मगर प्यार से….
कोरोना डरता है वैक्सीन की मार से"
—-
"मैं खूबसूरत हूं मुझे नजर न लगाना
जिंदगी भर साथ दूंगी, वैक्सीन जरूर लगवाना"
—-
"हंस मत पगली, प्यार हो जाएगा
टीका लगवा ले, कोरोना हार जाएगा"
—-
"टीका लगवाओगे तो बार-बार मिलेंगे
लापरवाही करोगे तो हरिद्वार मिलेंगे"
—-
"यदि करते रहना है सौंदर्य दर्शन रोज-रोज
तो पहले लगवा लो वैक्सीन के दोनों डोज"
—-
"टीका नहीं लगवाने से
यमराज बहुत खुश होता है।"

"चलती है गाड़ी, उड़ती है धूल
वैक्सीन लगवा लो वरना होगी बड़ी भूल"
—-
"बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला
अच्छा होता है वैक्सीन लगवाने वाला"
—-
"कोरोना से सावधानी हटी,
तो समझो सब्जी-पूड़ी बंटी"
—-
"मालिक तो महान है, चमचो से परेशान है।
कोरोना से बचने का, टीका ही समाधान है।"

Hindi Good Morning by S Sinha : 111716199
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now