चलेंगे साथ जीवन भर मिलेंगे पर न हम दोनों
नदी के दो किनारों के रिश्ते अजीब होते हैं ।
जिस्म तो दूर रहते हैं इश्क की दास्ताँ में पर
दीवानों के दिल तो हमेशा ही करीब होते हैं।।
आसान होतीं ये राहें तो मिल जाते लैला मंजनू भी
जमाने में हमेशा ही मोहब्बत के रकीब होते हैं।
समा कर रुह में हम एक दूजे के दिल में धड़केंगे
सच्चे आशिकों के शायद ऐसे ही नसीब होते हैं।
जमीला खातून