रोज मर्रा की जिंदगी में कुछ खास लोंगो से मुलाकात होती है । उनमें से कुछ खास होते है । कुछ लोगों के अंदर जबरदस्त पाजिटिव माहौल भरा होता है । शायद यह मासूमियत हो उनकी ! कुछ ऐसे लोग उम्रभर टिके रहते है तो कोई समय के साथ चला जाता है । ऐसे लोगों से बात कर कुछ अपना भी माहौल सुखद हो जाता है । शायद आप ने भी कुछ ऐसे ही कैरेक्टर को नजदीक से देखा होगा ?