जिसकी मुस्कुराहट पर वार दूँ मैं सारी खुशियाँ
हाँ... एक वही तो है मेरी प्यारी दुनियाँ
कभी डांट भी दूँ मैं
तो हल्का सा मुस्कुरा देती है
उसकी ये सादगी... मुझे बहुत भाती है
उसे खोने का डर.., मुझे रात भर सोने नहीं देता
उसकी नाराज़गी का असर मुझे खुल के रोने भी नहीं देता
जब वो नाराज होती है ना
मेरी दुनिया ठहर सी जाती है
चिढ़ जाया करती हू सब पर बिना बात के
बस उसकी मुस्कुराहट ही तो मेरे लिए सुकून भरी नींद लाती है
जब वो खुश होती है ना
तो किसी परी सी लगती हैं
सहम जाती हू मैं
उसकी उदासी मुझे डरावने तुफ़ानों सी लगती है
जन्नत पर पहुँचने का जरिया है वो
पर मेरे लिए तो मेरी जन्नत है वो
कर न पाया खुदा भी पूरी जिसकी कमी
ऐसी ही तो है
मेरी प्यारी सी मम्मी ❤
really miss you mmy😭i wish ap jhaa bhi ho khus rho