बताईए,
कतई हद है जे तो,,,🤨🤨
ये कोरोना है या हमारे मोहल्ले के सबसे सभ्य खतरनाक परिवार की सबसे शातिर चाची🤔🤔🤔🤔 जो सही और गलत हमेशा अपनी सहूलियतस से ही तय करती हैं,,,,,,
जैसे,,,ये जो कोरोना है वो,, ,
चुनाव प्रचार में जयकारे लगाकर,, झण्डा फहराकर ,,चुपचाप आ जाता है!!!!
जैसे,,,
अपने बड़े भैया को प्रधान बनाने को जमकर वोट दिलाता है!!!
IPL में VIP पास लेकर अपनी टीम को जिताकर ही आता है!!!
गंगा माँ के चरणों में जा अपने सारे पाप धो आता है!!!
पर वहां किसी को अपना रूप ना दिखाता है।।
पर गरीब,, मजदूर,, बेबस,, बेहाल ,
हर रोज मेहनत से कमाकर खाने वाले,,
इस सरकारी और सामाजिक तन्त्र के मारे,,
कमजोर लोगों को कितना डराता है,,,
अपनी ताकत सारी वो यहीं दिखाता है।।।।
सही में बहुतई दोगलापन है जे तो,,,
हाँ नई तो,,,,🙄🙄🙄