Hindi Quote in Poem by Jamila Khatun

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

तेरे इश्क में या खुदा ये सूरज
रात में भी जलता है।
अन्धेरा न हो जाये तेरी कायनात पर
इसलिये खुद को जला कर रौशनी करता है।
थोड़ा औरों के लिये भी जियो
शायद ये हम से कहता है।
भोर में रंग भर देता है फूलों में
परिंदों के गीत सुनकर
जलते हुए भी खुश रहता है।
अपनी किरणों से देता है
धरती की हर शै को रवानगी
हर जीव जन्तु जर्रे जर्रे में
खुदा का नूर भरता है।

जमीला खातून

Hindi Poem by Jamila Khatun : 111666667
New bites

Good Night 🌃

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now