Hindi Quote in Quotes by Hiral Shah

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#एक #कप #चाय (self written )
मिलने का रास्ता है
झगड़ों को मिटाने का
प्यारा सा इक वास्ता है
सिर्फ एक कप चाय
*****
प्रेम की प्रतीक है
शाम की उडीक है
मोहब्बत की आहट है
रिश्तों की गर्माहट है
सिर्फ एक कप चाय
******
अमीरो की शान है यह
गरीबों की जान है यह
अपनों का सत्कार है
बहु, बेटी का संस्कार है
सिर्फ एक कप चाय
*****
रोग की दवाई है
ठण्ड की रजाई है
सुबह की अख़बार है
सबको बड़ा ही प्यार है
सिर्फ एक कप चाय
******
घर बुलाने का बहाना है
अपनों को पास लाना है
मिलने का यह बहाना है
टेंशन को भूल जाना है
सिर्फ एक कप चाय
******

Hindi Quotes by Hiral Shah : 111633724
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now