Hindi Quote in Song by ગીતમાલા

Song quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मेरी तरह तुम भी कभी 
प्यार करके देखो ना
चाहत का मुझसे सनम 
इकरार करके देखो ना

कितना मज़ा है कैसा नशा है
कितना मज़ा है कैसा नशा है
प्यार करके देखो ना

मेरी तरह तुम भी कभी 
प्यार करके देखो ना....


प्यार दिल का सपना है 
प्यार तुझसे करना है
प्यार के रंगों से आज 
अपने दिल को रंगना है

आज तक जो कहना था 
आज तुझसे कहना है
दिल में अब छुपा ले तू 
दिल में तेरे रहना है

दिल ने कहा है दिल ने सुना है
दिल ने कहा है दिल ने सुना है
प्यार करके देखो ना


मेरी तरह तुम भी कभी 
प्यार करके देखो न
चाहत का मुझसे सनम 
इकरार करके देखो ना....


इस तरह से देखो तुम 
सादगी बिखर जाए
आज मेरी आँखों से 
बेख़ुदी बिखर जाए
चांद जैसे मुखड़े पर 
चांदनी बिखर जाए
ज़िन्दगी के चेहरे पर 
आशिक़ी बिखर जाए

तुमको पता है कितनी वफ़ा है
तुमको पता है कितनी वफ़ा है
प्यार करके देखो ना


मेरी तरह तुम भी कभी 
प्यार करके देखो ना
चाहत का मुझसे सनम 
इकरार करके देखो ना
कितना मज़ा है कैसा नशा है
कितना मज़ा है कैसा नशा है
प्यार करके देखो ना

Hindi Song by ગીતમાલા : 111632666
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now