यहां तय किए जाते हैं नाम,उनके काम से,
कुछ लोग शौकिया पहचान बदल देते हैं।
खजाना खाली है बुनियादी जरूरतों के लिए,
जब-तब गलियों, शहरों के नाम बदल देते हैं।
कमाल आदत है हमारे हुक्मरानों की,
बदलते मौसम सा ईमान बदल देते हैं।
सब्जबाग दिखाने में महारत है इन्हें,
आज वादे किए, कल जुबान बदल देते हैं।