Hindi Quote in Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

" कलम "

उपहास उड़ाओ मत इसका , इसको न चुनौती देना तुम
छोटी हस्ती इसकी बेशक़ , इतिहास है रच देती ये कलम
अनगिनत घाव अनवरत हुए , इतिहास बदलने की खातिर
यह धर्म सनातन मिट न सका , शक्ति को बताती है ये कलम
कितने निज़ाम आए , बदले , इसकी हस्ती कभी झुकी नहीं
ज्ञान - दीप कभी बुझ न सका , यह अलख जलाती रही कलम
परतंत्र हुए कारण हो कोई , विश्वास हमारा डिगा नहीं
वन्देमातरम् का हुंकार उठा कर , रीति निभाती रही कलम
शमशीरों की औकात ही क्या , तन मिटे तो कोई फ़र्क नहीं
यदि मन बदले , बदले दुनिया , यह फ़र्ज़ निभाती रही कलम
संशय न रहे कोई मन में , ना कोई दुविधा रहे कभी
है अनंत इसका शक्ति पुंज , समय का रुख मोड़ती रही कलम

___________

Hindi Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111632225
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now