यह रचना कवि श्री "बहादुर वाई वाला" की है
कौन कहता है गुजरात में पानी नहीं है,
कौन कहता है गुजरात में ज्ञानी नहीं है।
वोही द्वारिका के श्री कृष्ण गीता सुनाने वाले,
वोही महात्मा गांधी देश को आजादी दिलाने वाले,
वोही सरदार वल्लभभाई पटेल देश को एक सूत्र में बांधने वाले,
ये सभी बातें किसी से अनजानी नहीं है, अनजानी नहीं है।
कौन कहता है गुजरात में पानी नहीं है,
कौन कहता है गुजरात में ज्ञानी नहीं है।
✍️कवि:- श्री बहादुर वाई वाला✍️