वो प्यारी है, वो न्यारी है,
हर लम्हा जिसके संग गुजारा,
वो बहना मुझको सबसे प्यारी है।👩❤️👩♥️
कभी लड़ती हैं तो कभी सुनाती हैं,
वो बड़ी बहेना है, वो जो चाहे करवाती हैं,
पल भर में रूठ जाती हैं और,
दूसरे पल में गले लग जाती है,
वो बहना मुझको सबसे प्यारी है।👩❤️👩💖
पढ़ाई में हरदम अव्वल आती है,
घर की जिम्मेदारी बखूबी निभाती है,
दिखने में तो मुझसे छोटी लगती है,
पर मेरी पढ़ाई का खर्च खुद ही उठाती हैं,
वो बहना मुझको सबसे प्यारी है। 👩❤️👩🧡
अपने प्रेम की महक से घर को भी महेकाती है,
रिश्तों की डोरी पकड़कर ,सबको साथ चलाती है,
जीवन के मुश्किल पलो में सबको राह दिखाती है,
परियों की तरह मेरी हर ख्वाइश पूरी किए जाती है
वो बहना मुझको सबसे प्यारी है।👩❤️👩💛
टूटने से भी ना टूटे एसी हमारी यारी है,
रिश्तों से नहीं प्यार से बनी हमारी कहानी हैं,
दिल को दिल से मिलाने वाली मेरी बहाना न्यारी है,
मेरे पर तो जान छिड़कती, ये बात उसकी प्यारी है,
हर लम्हा जिसके साथ गुजारा,
वो बहना मुझको जान से भी प्यारी है।👩❤️👩💚