Hindi Quote in Shayri by Rakesh Thakkar

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आप भी मेरी तरह हर गम में मुस्कराइये
इस तरह हर हाल में जीने का लुत्फ उठाइये

बस्तियों में घर बनाना तो बहुत आसान है
मेरी तरह खण्डहरों में आशियाँ बनाइये

करते हो इंसानियत की बातें इतनी दोस्तो
बेसहारों को ज़रा गले से तो लगाइये

बेवजह ए दोस्तो तुम शोर करते हो बहुत
वक्त आये तो वतन पे जाँ भी लुटाइये

कहता है कौन पत्थर होते हैं बेजुबान
जाकर के खण्डहरों में आवाज भी लगाइये
मोहम्मद इरशाद

Hindi Shayri by Rakesh Thakkar : 111631166
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now