Hindi Quote in Blog by Roopanjali singh parmar

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कभी क्या आपका मन नहीं चाहता किसी सर्द रात घर के बाहर अलाव जला कर घण्टों चुप बैठे रहने का!
किसी दोपहर घने पेड़ के नीचे आँख मूँदकर केवल स्वयं को महसूस करने का!
दिल कहे जिसे उसे बेझिझक कहीं भी कभी भी बिना कुछ सोचे समझे बस गले लगा लेने का!
कभी रात के 2:30 बजे अचानक दिल ने कहा है.
'घर से दूर कहीं खुद को छोड़ आने का'!
नहीं! शारीरिक रूप में नहीं बल्कि मानसिक रूप में।
मेरा दिल कभी-कभी बीच रात खुद को मानसिक रूप में कहीं छोड़ आना चाहता है।
मगर यह मुमकिन नहीं है क्योंकि कभी-कभी पाँव ज़ंजीरों से नहीं देहरी से उलझे होते है और देहरी की उलझन मानसिक होती है।
🎇
#roopkibaatein #रूपकीबातें #roopanjalisinghparmar #roop

Hindi Blog by Roopanjali singh parmar : 111630061
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now