🌷🌷🌷
चलो ऐसा कर ले
एक केनवास पर
अपनी अपनी पसंद
का रंग भर ले
तू भोर केे उजाले सारे
नीले कर देना
मैं सांझ की लालिमा
लाल चूनरी सी उकेर दू
फिर तेरा थोड़ा नीला
मुझे में घुल जाये
और मेरा लाल रंग
तुमको भी कही छु जाये
आओ प्यार की
छोटी सी तस्वीर
हम भी बनाये
सुदंर है जीवन
रंगो से सजाए
#yogitajain ✍🏻