कागज के फूलों से घर सजाया नहीं करते,
टूटी हुई सितार से सरगम बजाया नहीं करते ।
जिसको दिल में जगा दी हो उसे,
खामोशी से सताया नहीं करते ।
आदमी हूं, नासमझ भी हूं तो,
भूल हर बार मेरी जताया नहीं करते ।
सच्चा प्रेम तो अलौकिक अनुभूति है ,
प्यार का परामर्श बताया नहीं करते ।