दूर रहकर भी नज़दीक होने का एहसास करा दे।
एक दोस्त ऐसा हम सबको ज़रुर मिलना चाहिए।।
बिना देखे चेटिंग-चेटिंग में मन की बात पढ़ ले।
एक दोस्त ऐसा हम सबको ज़रुर मिलना चाहिए।।
हमारी उलझन को सुलझाने का सही रास्ता दिखा दे।
एक दोस्त ऐसा हम सबको ज़रुर मिलना चाहिए।।
हर मुश्किल घड़ी में हमारे कहे बिना साथ चल दे।
एक दोस्त ऐसा हम सबको ज़रुर मिलना चाहिए।।
बिना जताए सब कुछ लूटाने को तैयार हो जाए।
एक दोस्त ऐसा हम सबको ज़रुर मिलना चाहिए।।
©यक्षिता पटेल
#Darshucare