🍃🌾😊
आंखें खोलिये
दुख से आपकी नज़रें हटाइये।
इतना सुख है कि आप
समेट भी नहीं पायेंगे।
आपकी झोलिया छोटी पड़ जाएंगी।
आपके हृदय के बाहर बाढ़ आ जाएगी।
न केवल आप सुखी हो जाएंगे बल्कि
आपके पास भी जो बैठेगा,
वह भी आपके सुख की छाया से,
आपके सुख के नृत्य से आंदोलित हो उठेगा।
आप जहां जायेंगे आपके चारों ओर
सुख का एक वातावरण चलने लगेगा।
आप जिसे भी छुओगे,
वहां सुख का संस्पर्श हो जाएगा।
लेकिन ध्यान रखें सुख मांग नहीं है,
सुख जीने का एक ढंग है।..
🙏🙏🙏🙏🙏🙏