Hindi Quote in Thought by Garv Singhal

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

ऐ मेरे वतन के लोगों
अपनी जान के साथ न तुम खिलवाड़ करों

कोरोना ने मचाया दुनिया भर में कहर है
इसके साथ बह रही दुखों की लहर है
सब अपने जहन में यह बात बैठालो
बेवजह घर से बाहर निकलना तुम बंद करों

ऐ मेरे वतन के लोगों
अपनी जान के साथ न तुम खिलवाड़ करों

साथ दो तुम अपने प्रशासन का
देश का प्रधानमंत्री भी तुमसे प्रार्थना कर रहा
कुछ तो उनका भी तुम मान करों
एक दूसरे से तुम दूर रहो

ऐ मेरे वतन के लोगों
अपनी जान के साथ न तुम खिलवाड़ करों

इस महामारी को हमें हराना है
अपने देश को इससे बचाना है
इस मुसीबत की घडी मे तुम सब्र रखों
हाथ न मिलाओ एक दूजे से तुम प्रणाम करों

ऐ मेरे वतन के लोगों
अपनी जान के साथ न तुम खिलवाड़ करों

इस महामारी के खिलाफ हर व्यक्ति को जंग लड़नी है
खुद को ही नहीं अपने परिवार को भी इससे बचाना है
कुछ वक्त की बात है बेवजह न घर से बाहर निकलो
आप सभी से यही निवेदन घर पर रहों सुरक्षित रहों

ऐ मेरे वतन के लोगों
अपनी जान के साथ न तुम खिलवाड़ करों
अपनी जान के साथ न तुम खिलवाड़ करों

Hindi Thought by Garv Singhal : 111624780
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now