ऐ इंसान तू अपनी तरक्की पर बहुत इतराया
अब वक्त तेरे सजा पाने का आया
तूने बेजुबान जानवरों को बहुत सताया
प्रकृती को भी तूने बहुत नुकसान पहुंचाया
प्रकृती ने भी तुझे बहुत चेताया
लकिन तू मूर्ख इंसान समझ न पाया
अब देख तेरी करनी का क्या फल आया
कोरोना महामारी ने कितना कोहराम मचाया
तने सुधरने का हर मौका गवाया
ऐ इंसान तू अपनी तरक्की पर बहुत इतराया
अब वक्त तेरे सजा पाने का आया
अब वक्त तेरे सजा पाने का आया