वफा इसको नहीं कहते वफा कुछ और होती है
मोहब्बत करने वालों की अदा कुछ और होती है
तुम्हें देखा तुम्हें चाहा तुम ही से प्यार कर बैठे
सुनो पत्थर के दिल वालों मोहब्बत ऐसी होती है
अगरचे गम का मारा हूं मगर तुमको ना भूलूंगा
के दीवानों के होठों पर दुआ कुछ और होती है
तड़प उठी कि यह दुनिया अगर रोएगा मेरा दिल
दिल से जो निकलती है सदा कुछ और होती है