ठहर जा रे तू इंसान
तेरी करनी भुगत रहा यह पुरा जहान
तरक्की की राह पर
प्रकृती का तू कर न अपमान
कब तक तू अपनी मनमानी करेगा
कब तक निर्दोषो की तू लेगा जान
ठहर जा रे तू इंसान
तेरी करनी भुगत रहा यह पुरा जहान
यह जो हो रहा सिर्फ झांकी है
प्रकृती को अपना रौद्र रूप दिखाना बाकी है
अपनी गलती को तू सुधार लें
अभी भी तेरे पास कुछ समय बाकी है
ठहर जा रे तू इंसान
तेरी करनी भुगत रहा यह पुरा जहान
रे इंसान कब तू यह समझेगा
प्रकृती से खिलवाड़ करना तू बंद करेगा
भूल मत तू की जग की यही है रीत
जो जैसा करेगा वो वैसा भरेगा
अभी भी समय है
ठहर जा रे तू इंसान
तेरी करनी भुगत रहा यह पुरा जहान
तेरी करनी भुगत रहा यह पुरा जहान