*_बहुत कुछ कह जाती है कविता....*_
🌺किसी ने जब मुझसे पूछा कविता का अर्थ क्या है ?
🌺और मैंने कहा.......
......!
💐जिन्दगी में मुस्कुराना सिखाती है कविता -२
क्या खूब होती है कविता💐
क्योंकि खुदा का हसीन तोहफा होती है कविता
यह ऐसा ज्ञान प्रकाश है, जो हर घर में मौजूद हैं।
कभी जीवन में कविता की कविताओं को पढ़ा तुमने ?
सच्ची.., अच्छी होती है कविता
या कहूं ईमानदार भी होती है कविता
क्योंकि कविताओं की कविता निराली होती है ।
सुनो..!
सुनो मेरे भी मन की बात ओ कविता
सच्ची कितनी दिलचस्प होती है कविता
चाहे वो रात की या फिर हो बरसात की, हर मुखड़े में नया अंदाज़ लाती है कविता
और क्या कहानी सुनाऊं इनकी -२
क्योंकि तजुर्बे से लिखी जाती है कविता ।
किसी के संग न होकर भी जो संग रहती है ... वो है कविता
और सुनाऊं दिल की बात तुम्हें क्या ..
क्योंकि दिल की गहराईयों से निकलती है कविता।
कभी फुर्सत में मिलना इससे
सुकून सा मिलता है जिन्दगी में
क्योंकि जिन्दगी की साथी है कविता
हर शख्स में हर रूप में दिखती है कविता
कभी रूप में तो कभी धूप में
दिदार करवाती है कविता
सुबह में, शाम में
उदासी में, मुस्कुराहट में
दुःख में, सुख में शांति में और अशांति में भी देख लो इसे
क्योंकि जज़्बातों से भरी होती है कविता ।
सुनो कभी इसकी तुम भी
क्योंकि बहुत कुछ कह चली जाती है कविता ।
ज़ी करता है सब लिख डालूं इसमें -२
पर क्या करूं कुछ लिखने की सीमाएं याद आ जाती है, जिससे रूक जाती हूं।
*अंतिम पग* .-.
🌼और क्या खोलू इसके गुणों के भण्डार को...
जो रोते को हंसा दे वो है कविता,
आंखों में बस जाएं जो पल , वो है कविता,
प्रेम है कविता,
यादों में संयोज जाएं
वो है कविता वो है कविता ......... 😊🌼।
🙏🏻धन्यवाद
( बी.के ) नविता