Hindi Quote in Film-Review by Pranjal Saxena

Film-Review quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कल साल 2019 में आयी Jojo Rabbit मूवी देखी। मुझे ये मूवी बहुत अच्छी लगी। फ़िल्म का कालखण्ड द्वितीय विश्व युद्ध के समय का है। एक बच्चा है जोजो जो स्वयं को नाजी कहता है और हिटलर का इतना अंधभक्त है कि हर बात पर हिटलर के काल्पनिक चरित्र से बात करता है। हर सलाह उसी से लेता है। हिटलर का इतना कॉमिक रूप सम्भवतया कहीं देखने को न मिलेगा। एक अकेली माँ का संघर्ष है जिसके पति युद्ध करने गए हुए हैं। वो अपने बच्चे को प्रसन्न रखने का प्रत्येक प्रयास करती है। अपने पति की वर्दी पहनकर बच्चे को बहलाने का प्रयास भावुक कर जाता है। उस काल में बच्चों को लड़ने का कैसा प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसके बारे में समझ बनती है। उस समय के हैंड ग्रेनेड देखकर तो 😇
फ़िल्म को बड़ी ही बारीकी से बनाया गया है। लगता ही नहीं है कि 2019 में बनी होगी। क्लासिकल का पूरा एहसास देती है। मूवी कई जगह हँसाती है तो कई जगह भावुक कर देती है।
एक बार अवश्य देखें और हाँ जब मूवी देख लें उसके बाद मेरी पुस्तक महानपुर के नेता अवश्य पढ़ें।

#महानपुर_के_नेता ऑर्डर करने के लिए क्लिक करें-

https://amzn.to/2YejJDf

#MahanpurKeNeta #PranjalSaxena #Satire #Humour #Fiction

Hindi Film-Review by Pranjal Saxena : 111620039
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now