काश!कोई क्विकफिक्स ऐसा होता,
जो जोड़ देता मन के टुकड़ों को,
जिसे तोड़ दिया उन अपनों ने
जिनके लिए खपा दी पूरी जिंदगी,
जो जोड़ देता उन टूटे रिश्तों को,
जिनकी टीस सालती रहती है उम्र भर,
जो जोड़ देता उन बिखरे सपनों को
जिन्हें जिंदगी कर देती है चूर- चूर।
काश!कोई क्विकफिक्स ऐसा होता।।